ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार: बहन के घर आए बुजुर्ग शख्स को बदमाशों ने मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

KAIMUR: बिहार में बेखौफ अपराधी लोगों क अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने बहन के घर आए बुजुर्ग शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल

बिहार: बहन के घर आए बुजुर्ग शख्स को बदमाशों ने मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में बेखौफ अपराधी लोगों क अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने बहन के घर आए बुजुर्ग शख्स को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुजुर्ग शख्स शौच के लिए घर से बाहर निकला था तभी बदमाशों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की इस घटना में बुजुर्ग को तीन गोलियां लगी हैं। घटना नुआंव थाना क्षेत्र के जैतपुरा गांव की है।


अपराधियों की गोली से घायल हुए बुजुर्ग शख्स की पहचान नुआंव थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी लालजी सिंह के बेटे नरेंद्र सिंह यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र सिंह यादव अपनी बहन के घर नुआंव थाना क्षेत्र के जैतपुरा आए हुए थे। बुधवार की सुबह शौच के लिए निकले थे, तभी बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनको पैर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग दौड़े तो बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए।


आनन-फानन में घायल बुजुर्ग शख्स को इलाज के लिए नुआंव पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल नरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनका जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर गोली मारी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।