ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

भभुआ पुलिस ने दो सगे भाईयों को किया अरेस्ट, 4 लाख का गांजा बरामद

KAIMUR: कैमूर जिले की भभुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए भभुआ थाना क्षेत्र के सीकरा गांव के पास एक घर से 15 पैकेट गांजा बरामद किया है। वही गांजा तस्करी के

भभुआ पुलिस ने दो सगे भाईयों को किया अरेस्ट, 4 लाख का गांजा बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले की भभुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए भभुआ थाना क्षेत्र के सीकरा गांव के पास एक घर से 15 पैकेट गांजा बरामद किया है। वही गांजा तस्करी के आरोप में दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया गया है। 


पुलिस के अनुसार जब्त गांजे का बाजार कीमत करीब चार लाख रुपए बतायी जा रही है। गांजा तस्करी में दोनों भाई काफी समय से लगे थे। दोनों भाईयों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गांजा की खेप अधौरा से टेंपो पर लाद कर भभुआ लाई गई थी। इसे लोकल मार्केट में खपाने की योजना थी। गिरफ्तार आरोपियों में शिवबचन बिंद और गुडडू कुमार शामिल है।


जानकारी देते हुए भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया गुप्त सूचना मिला था कि गांजा का खेप ऑटो से आ रही है। जो अधौरा से भभुआ की तरफ आ रही थी। पुलिस टीम का गठन कर भभुआ थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में जब रेकी किया गया तो उन लोगों द्वारा सिकरा गांव के पास एक घर में गांजा छुपा दिया। जब पुलिस पीछा करते हुए घर में छापामारी किया तो घर में भूसा भरा हुआ था। 


उसी के अंदर 15 पैकेट गांजा छुपा कर रखा गया था। बाकी इन लोगों से पूछताछ किया जा रहा है। इस आरोप में दो सगे भाई को गिरफ्तार किया गया है। अनुसंधान में पता चला है कि यह पूर्व से भी गांजा तस्करी में संलिप्त रहे हैं । अभी पता चला है कि यह लोग गांजा बाहर से मंगाते हैं और लोकल में सप्लाई करते हैं । उनके पूरे चैन के सिस्टम को खंगाला जा रहा है। जब्त गांजे की कीमत चार लाख रुपए बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।