ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बेनकाब हुआ फर्जी दारोगा, शराब तस्करों को पार करवाता था बॉर्डर

KAIMUR : कैमूर जिले के चांद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दारोगा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि सलीम यादव नाम का व्यक्ति अपने आप को दारोगा बताकर

बेनकाब हुआ फर्जी दारोगा, शराब तस्करों को पार करवाता था बॉर्डर
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : कैमूर जिले के चांद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दारोगा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि सलीम यादव नाम का व्यक्ति अपने आप को दारोगा बताकर शराब तस्करों की बॉर्डर पार करने में मदद किया करता था इतना ही नहीं कई बार वो शराब तस्करों को पकड़कर टॉर्चर करता था और उनसे मोटी रकम भी वसूलता था. 


वहीं गिरफ्तार सभी अपराधियों के पास से भारी मात्रा में शराब और चोरी की दो बाइक भी बरामद की गई है. हालांकि, शराब तस्कर मौके से फरार हो चुके थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी. गौरतलब है कि चांद थाना की पुलिस की नजर बिहार और यूपी का बॉर्डर होने की वजह से शराब तस्करों की पर बनी रहती है और अक्सर शराब के साथ तस्करों की भी गिरफ्तारी होती रहती है. 


मामले की जानकारी देते हुए कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि चांद थाना क्षेत्र बिहार यूपी के इलियां बॉर्डर के रास्ते फर्जी दारोगा द्वारा शराब तस्करों को पार कराया जा रहा था और उनसे मोटी रकम भी वसूली जा रही थी. पुलिस ने इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों को बॉर्डर पार कराने वाले फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई है. वहीं उसके निशानदेही पर शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. कुल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

टैग्स