ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

ATM में कैश डालने के दौरान 14 लाख की लूट, गार्ड की गोली मारकर हत्या

KAIMUR: बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी एक के बाद एक बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे है और पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है। इस वक्त की बड़ी खबर कैमूर से आ

ATM में कैश डालने के दौरान 14 लाख की लूट, गार्ड की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी एक के बाद एक बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे है और पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है। इस वक्त की बड़ी खबर कैमूर से आ रही है जहां एक बार फिर बदमाशों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में कैश डालने के दौरान अपराधियों ने 14 लाख रुपये लूट लिये और गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। 


भभुआ थाना क्षेत्र के पूरब पोखरा में दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में कैश डालने के दौरान तीन की संख्या में आए बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने पहले कैश वैन के कर्मियों के आंख में मिर्च पाउडर डाला फिर गार्ड को गोली मार दी। गार्ड की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। 


बदमाशों ने एटीएम में कैश डालने के दौरान 14 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। भागने के दौरान दो गार्ड के बंदूक भी साथ ले गये। घटना की सूचना मिलते ही मैौके पर पहुंचे कैमूर एसपी ने मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान लूटे गये दोनों गार्ड के राइफल को बरामद किया गया। पूरे इलाके में छानबीन जारी है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में पुलिस जुटी है।  


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता