ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कैमूर: 13 लाख लूट मामले में एक अपराधी का फोटो जारी, लोगों से पहचाने की अपील

KAIMUR: कैश वैन से पीएनबी के एटीएम में पैसे डालने के दौरान अपराधियों ने दिनदहाड़े कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी और 13 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये थे। इसी मामले में

कैमूर: 13 लाख लूट मामले में एक अपराधी का फोटो जारी, लोगों से पहचाने की अपील
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KAIMUR: कैश वैन से पीएनबी के एटीएम में पैसे डालने के दौरान अपराधियों ने दिनदहाड़े कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी थी और 13 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये थे। इसी मामले में पुलिस ने एक आरोपी का फोटो जारी किया है। आरोपी की पहचान करने वाले को कैमूर पुलिस पुरस्कृत करेगी। 


दरअसल लूट और हत्या की यह बड़ी वारदात 7 जनवरी की है। जहां भभुआ शहर के मेन बाजार पूरब पोखरा के पास तीन की संख्या में आए बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पीएनबी के एटीएम में कैश डालने आए गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी। जिसके बाद अपराधियों ने एटीएम में घुसकर 13 लाख कैश से भरे बैग को लूट लिया और मौके से फरार हो गये।


 सभी अपराधी दिन के करीब डेढ बजे बिना नंबर प्लेट लगे ब्लू रंग के अपाचे बाइक के साथ आए थे। जिसमें से एक का फोटो पुलिस ने आज जारी किया है। पुलिस ने लोगों से इस अपराधी की पहचान करने की अपील की है। लोगों को यह सूचना दी गयी है कि जो भी इस अपराधी की पहचान करेगा उसे पुलिस अपने हाथों से पुरस्कृत करेगी। 


कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया भभुआ शहर के पूरब पोखरा के पास पीएनबी के एटीएम में कैश डालने के दौरान गार्ड की हत्या कर 13 लाख रुपए लूटने के मामले के बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया जिसमें तीनों आरोपियों की तस्वीरें पुलिस को मिल चुकी है। इसके साथ ही कई एविडेंस पुलिस को मिले हैं। इस मामले में एसआईटी का गठन कर दिया गया है और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया जा रहा है।


वहीं एसपी ने बताया कि एक आरोपी की तस्वीर कैमूर पुलिस द्वारा बिहार के सभी थानों को भेजी गयी है जिससे कि अपराधी की पहचान जल्द किया जा सके। आम लोगों से भी अपील है कि अगर कोई इस अपराधी की पहचान करता है और इसकी सूचना पुलिस को देता है तो उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता