ब्रेकिंग
छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त✦छठ महापर्व की रौनक: नितिन नवीन के घर पहुंचे राज्यपाल-सीएम, अक्षरा सिंह के घर अनंत सिंह ने खाया प्रसाद✦छठ में छुट्टी पर घर आए बिहार पुलिस के जवान ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद फरार✦ भोजपुर में दहेज के लिए गर्भवती नंदनी की हत्या! शव छोड़कर पति और ससुराल वाले फरार✦महापर्व छठ पर भोजपुर को बड़ी सौगात: तरारी के देव सूर्य मंदिर में बना मंगल भवन और छठ घाट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन✦मूर्ति विसर्जन में तेज आवाज में बज रहा था DJ, 20 दिन की नवजात की मौत, पुलिस ने किया जब्त

कैमूर में मर्डर से सनसनी, अपराधियों ने मारी ताबड़तोड़ गोली

KAIMUR : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस अपराध पर नकेल कसने में फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कैमूर जिले से जहा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

KAIMUR : बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस अपराध पर नकेल कसने में फेल साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कैमूर जिले से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक शख्स का मर्डर कर फरार हो गए हैं. हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


गोली लगने से स्पॉट डेथ
वारदात कैमूर जिले के सोनहन थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक क्रिमिनलों ने युवक के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की. गोली लगने के बाद युवक की स्पॉट पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद से इलाके में स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है.


घटनास्थल पर पहुंचे भभुआ डीएसपी
उधर हत्या की खबर मिलते ही मृतक युवक के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वारदात की सूचना मिलते ही भभुआ डीएसपी फौरन मौके पर पहुंचे हैं. भभुआ डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस घटना के कारणों का पता लगा रही है. 

टैग्स