ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

कैमूर में पीट-पीटकर हत्या, भैंस की पूंछ पर गाड़ी चढ़ाए जाने का किया था विरोध

KAIMUR: भैंस की पूंछ पर गाड़ी चढ़ाए जाने का विरोध करना एक शख्स को काफी महंगा पड़ गया। दो लोगों ने पहले तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना भभुआ थान

कैमूर में पीट-पीटकर हत्या, भैंस की पूंछ पर गाड़ी चढ़ाए जाने का किया था विरोध
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: भैंस की पूंछ पर गाड़ी चढ़ाए जाने का विरोध करना एक शख्स को काफी महंगा पड़ गया। दो लोगों ने पहले तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। फिर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना भभुआ थाना क्षेत्र के सीओ गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार हो गया जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वही इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। 

परिजनों ने बताया कि देर रात गांव के एक व्यक्ति ने भैंस की पूंछ पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी। जब इसका विरोध राज नारायण राम ने किया तो रामू राम और रामचंद्र राम नामक दो व्यक्ति वहां पहुंचा और राज नारायण राम की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो चाकू से हमला कर दिया। जिससे राज नारायण राम बुरी तरह घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने इसकी जानकारी भभुआ थाना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को धड़ दबोचा जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वही पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गयी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
r

रिपोर्टर

ranjay kumar

FirstBihar संवाददाता