ब्रेकिंग
मोकामा में बाढ़ का कहर: कई गांवों में घुसा पानी, लोगों से मिलने पहुंचे विधायक अनंत सिंह पटना के लोगों के लिए राहत भरी खबर, गांधी घाट पर गंगा नदी का वाटर लेवल फिलहाल स्थिरबाढ़ ने पहले ही बढ़ाई थी मुसीबत... अब जहरीले जंतुओं का कहर, 24 घंटे में बच्ची-महिला की मौत; राघोपुर में पसरा मातमपटना यूनिवर्सिटी कैंपस में जोरदार धमाका, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिसमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे बेगूसराय, बाढ़ के हालात का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देशमोकामा में बाढ़ का कहर: कई गांवों में घुसा पानी, लोगों से मिलने पहुंचे विधायक अनंत सिंह पटना के लोगों के लिए राहत भरी खबर, गांधी घाट पर गंगा नदी का वाटर लेवल फिलहाल स्थिरबाढ़ ने पहले ही बढ़ाई थी मुसीबत... अब जहरीले जंतुओं का कहर, 24 घंटे में बच्ची-महिला की मौत; राघोपुर में पसरा मातमपटना यूनिवर्सिटी कैंपस में जोरदार धमाका, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिसमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे बेगूसराय, बाढ़ के हालात का लिया जायजा; अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Bihar Crime News: 2.50 करोड़ की हेरोइन के साथ दो भाई अरेस्ट, यूपी से नशे की खेप लेकर पहुंचे थे बिहार

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी के बाद सूखे नशे का चलन तेजी से बढ़ रहा है. पुलिस ने छापेमारी कर ढाई करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्करों को दबोचा है.

Bihar Crime News
यूपी से बिहार पहुंची नशे की खेप
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: नशे के खिलाफ कैमूर पुलिस की अभियान लगातार जारी है। कैमूर की नुआंव थाने की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान दो करोड़ रुपए की हेरोइन को जब्त किया है। दो सगे भाई बाइक की डिक्की में ढाई किलो हेरोइन लेकर उसकी डिलेवरी करने के ले पहुंचे थे, तभी पुलिस ने वाहन जांच के दौरान उन्हें धर दबोचा।


दोनों गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के कुशी गांव के रूपेश कुमार उर्फ रितेश कुमार और प्रमोद कुमार हैं, जो रिश्ते में दोनों सगे भाई हैं। इससे पहले भी कई बार ये लोग हेरोइन तस्करी का काम कर चुके हैं। दिलदारनगर से भोजपुर डिलीवरी देने के लिए जा रहे थे, तभी नुआंव पुलिस ने जैतपुरा पंप कैनाल नहर के पास पकड़ लिया।


मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया नुआंव पुलिस वाहन जांच कर रही थी, तभी बाइक सवार दो लोग वहां से भागने लगे। जब पुलिस उनका पीछा किया तो वह जैतपुरा पंप कैनाल नहर में भगाने के दौरान अनियंत्रित होकर गिर गए। उनसे सख्ती से पूछताछ किया गया तो उनके डिक्की से ढाई किलो हेरोइन बरामद हुआ है, जो पांच पैकेट में भरा हुआ था। 


डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। दोनों इसके पहले भी चार पांच बार डिलीवरी दिए हैं। उसके ऊपर भी कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज है। इन लोगों को डिलीवरी के बाद पांच हजार रुपए मिलने की बात बता रहे थे। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता