ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

कैदी की पिटाई से गुस्साएं परिजनों ने कोर्ट परिसर में किया हंगामा, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

DARBHANGA: कैदी की पिटाई से गुस्साएं लोगों ने कोर्ट परिसर में हंगामा मचाया। परिजनों ने दरभंगा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये। कोर्ट हाजत में बंदी की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए पर

कैदी की पिटाई से गुस्साएं परिजनों ने कोर्ट परिसर में किया हंगामा, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: कैदी की पिटाई से गुस्साएं लोगों ने कोर्ट परिसर में हंगामा मचाया। परिजनों ने दरभंगा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये। कोर्ट हाजत में बंदी की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग की है। 


पुलिस के खिलाफ परिजनों ने दरभंगा व्यवहार न्यायालय में जमकर हंगामा मचाया। कुछ देर के लिए कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। परिजनों ने पुलिस पर कोर्ट हाजत में कैदी को पीटने करने का आरोप  लगाया है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सदर थाना के भेलुचेक निवासी कुन्दन महतो दरभंगा जेल में बंद हैं। वह एस०सी०/ एस0टी० कांड सं0 - 127/21 में अभियुक्त है। 


वकील ने बताया कि कोर्ट में हाजरी के लिए कुंदन को  लाया गया था जिसे हाजत में रखा गया था। कोर्ट में हाजिरी करने के बाद हमलोग अपने सीट पर चले गए तो फिर हंगामा होने लगा। पुलिस क़ैदी को मारते हुए हाजत में ले गये और हाजत में भी उसकी जमकर पिटाई की गयी। 


हाजत  प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ कुंदन महतो सहित अन्य कैदियों को मारने पीटने लगे  जिसके बाद कैदियों के द्वारा विरोध करने पर जान बच पायी। जिसके बाद परिजनों ने एक लिखित आवेदन विधिक सेवा पदाधिकारी सेवा प्राधिकार दरभंगा व्यवहार न्यायालय को दिया है और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता