ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

कब्रिस्तान पहुंचा अतीक और अशरफ का शव, रिश्तेदार और नाबालिग दोनों बेटे जनाजे में शामिल

DESK: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पत्रकार बनकर आए अपराधियों ने बाहुबली अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। दोनों को मेडिकल जांच के लिए कॉल्विन अस्पत

कब्रिस्तान पहुंचा अतीक और अशरफ का शव, रिश्तेदार और नाबालिग दोनों बेटे जनाजे में शामिल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पत्रकार बनकर आए अपराधियों ने बाहुबली अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। दोनों को मेडिकल जांच के लिए कॉल्विन अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। अतीक-अशरफ के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान लाया गया।


 जहां  इस्लामिक रीति-रिवाज से दफनाया गया। दोनों के शव को रिश्तेदार पहुंचे थे। अतीक के दोनों छोटे बेटों को भी बाल सुधार गृह से लाया गया था। अतीक के बेटे असद की कब्र के पास दोनों की कब्र खुदवाई गई थीं। इस दौरान अशरफ की बेटी और पत्नी जैनब भी कब्रिस्तान में मौजूद रहीं।


कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में कुछ चुनिंदा रिश्तेदारों को जाने की इजाजत दी गयी। कब्रिस्तान से करीब 300 मीटर दूर ही सभी को रोक दिया गया। मीडियाकर्मियों को कब्रिस्तान के बाहर तक जाने दिया गया। इस दौरान उनके नाम और मोबाइल नंबर नोट किए गये और आईडी कार्ड भी चेक किया गया। इसे लेकर पूरे शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।  जगह-जगह पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है।


बता दें कि माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार की देर शाम प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जब दोनों भाईयों को मेडिकल टेस्ट के लिए पुलिस अस्पताल ले जा रही थी तभी मीडिया कर्मियों के सवाल का जवाब अतीक देने लगे। तभी मीडियाकर्मी बनकर आए तीनों अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियों से दोनों भाईयों को छलनी कर दिया। 


सबसे पहले अतीक अहमद के सिर में गोली मारी फिर उसके भाई को गोली मारी गयी। इस दौरान दोनों के हाथों में हथकड़ी लगी हुई थी। गोली दागने के दौरान लोग इधर उधर भागने लगे। घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। पुलिस ने को देख तीनों आरोपियों ने सरेंडर कर दिया। तीनों अपराधियों की पहचान लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य के रूप में हुई है। 


तीनों यूपी का ही रहने वाला है। तीनों को गिरफ्तार कर उस जेल में भेजा गया है जहां अतीक का बेटा अली भी कैद है। तीनों आरोपियों को नैनी जेल भेजा गया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से हथियार बरामद किया। इस दौरान एक कॉन्स्टेबल को भी गोली लगी थी। रविवार की देर शाम अतीक और अशरफ की लाश कब्रिस्तान में लाया गया जहां दफनाया गया। इस दौरान अतीक के दोनों बेटों को भी जेल से लाया गया था।