ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी, 40 लाख के जेवरात और कैश ले उड़े बदमाश

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में भीषण चोरी की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। बदमाशों ने धनलक्ष्मी ज्वेलरी शॉप को निशाना बना 40 लाख के जेवरात और 97 हजार रूपया कैश की चोर

ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी, 40 लाख के जेवरात और कैश ले उड़े बदमाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले में भीषण चोरी की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। बदमाशों ने धनलक्ष्मी ज्वेलरी शॉप को निशाना बना 40 लाख के जेवरात और 97 हजार रूपया कैश की चोरी कर ली। सीसीसीटी में 5 बदमाशों की करतूत कैद हो गयी है लेकिन गमछा से चेहरा ढके रहने के कारण इन बदमाशों की पहचान करने में दिक्कत आ रही है। 


चोरी की भीषण घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के चौकासन बाजार की है जहां अंधेरे का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने दुकान में रखे 800 ग्राम सोना और 17 किलो चांदी पर हाथ साफ किया वही काउंटर में रखे 97 हजार कैश भी लेकर नौ दो ग्यारह हो गये। मिली जानकारी के अनुसार धनलक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक सोनू जायसवाल दुकान के ठीक ऊपर परिवार के साथ रहते हैं रात के 12 बजे इतनी बड़ी चोरी हो गयी लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। 


ज्वेलरी शॉप के मालिक का कहना है कि इलाके में पुलिस की गश्ती नहीं होती है जिसके कारण यह घटना हुई है। यदि गश्ती होती तो चोर इतनी बड़ी घटना को अंजाम नहीं देते। भीषण चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस का कहना था कि जिस दुकान में चोरी हुई है उसके मालिक की तरफ से अभी तक किसी तरह का आवेदन नहीं दिया गया है। जिसके कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि आखिर कितने की चोरी हुई है। पुलिस पीड़ित के आवेदन का इंतजार कर रही है। आवेदन के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता