ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

जीविका दीदी से 5.15 लाख की लूट, अपराधी बैंक से ही कर रहे थे रेकी

PURNEA: पूर्णिया में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। दिनदहाड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार बेखौफ अपराधियों ने जीविका दीदियों को अपना निशाना बनाया। पूर्णिया के बायसी अ

जीविका दीदी से 5.15 लाख की लूट, अपराधी बैंक से ही कर रहे थे रेकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA:  पूर्णिया में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। दिनदहाड़े आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार बेखौफ अपराधियों ने जीविका दीदियों को अपना निशाना बनाया। पूर्णिया के बायसी अंतर्गत नेशनल हाईवे 31 पर फटकी चौक पर दिनदहाड़े अपराधियों ने  ऑटो पर बैठी 3 जीविका दीदियों से 5 लाख 15 हजार रूपये लूट लिया और मौके से फरार हो गये। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी फरार हो चुके थे। 


घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता फातमा जीविका दीदी ने बताया की वह जीवका समूह के खाते से 5लाख 15हजार की राशि का बायसी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से निकासी कर टेम्पू में सवार होकर अपने निजी आवास बैरिया जा रही थी। इसी क्रम में फटकी चौक पर सवारी को बैठाने के लिए जैसे ही ऑटो रूकी वैसे ही एक बाइक पर सवार दो युवक आ गया।


अपराधियों ने ऑटो में बैठी तीनों महिलाओं के पास से 5 लाख 15 हजार रूपये लूटकर फरार हो गये। जबकि महिलाओं का कहना है कि बैंक में पैसे की गिनती करते समय भी दोनों युवक बैंक में मौजूद थे और उनकी रेकी कर रहे थे। मामले को लेकर बायसी थाना में आवेदन दिया गया हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

रिपोर्टिंग
t

रिपोर्टर

tahsin

FirstBihar संवाददाता