ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

जिंदगी की जंग हार गई बेतिया की बेटी, रेप के बाद घर में घुसकर आरोपी ने जिंदा जलााया था

BETTIAH: रेप के बाद जिंदा जलाई गई बेतिया की लड़की जिंदगी की जंग हार गई है. जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही गंभीर रूप से झुलसी लड़की को गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल बेतिया से बेह

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BETTIAH: रेप के बाद जिंदा जलाई गई बेतिया की लड़की जिंदगी की जंग हार गई है. जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही गंभीर रूप से झुलसी लड़की को गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल बेतिया से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था जहां रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. 


दरअसल नरकटियागंज के मोहम्मदपुर गांव में 19 साल की एक लड़की को घर में घुसकर जिंदा जला दिया गया. कुछ दिन पहले उस लड़की के साथ रेप हुआ था. लड़की गर्भवती थी और रेप की घटना को अंजाम देने वाले युवक पर शादी के लिए वो दबाव बना रही थी. इसी से खफा होकर आरोपी युवक ने उसके घर में घुसकर किरासन तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया.


जिंदा जलाने के बाद लड़की 80 फीसदी झुलस गई है और उसे इलाज के लिए नरकटियागंज से बेतिया रेफर किया गया है. जहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद पटना ले जाने के क्रम में लड़की ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन रेप और मर्डर की इस दिल दहला देने वाली घटना से सरकार और सिस्टम पर कई सवाल खड़े कर दिये हैं. इस घटना ने एक बार फिर से ये सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर बिहार की बेटियां कब महफूज होंगी और हैवानियत करने वालों में कानून का खौफ कब होगा.


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Amit Srivastav

FirstBihar संवाददाता