ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

झारखंड: शादी से ठीक पहले सलाखों के पीछे पहुंच गया दूल्हा, धरी रह गईं शादी की तैयारियां, जानिए.. पूरी वजह

GIRIDIH: झारखंड के गिरिडीह में पुलिस की तत्परता से एक मासूम की जिंदगी बर्बाद होने से बाल-बाल बच गई। अधेड़ शख्स से नाबालिग की शादी कराई जा रही थी। मंदिर में शादी की सभी तैयारियां पू

झारखंड: शादी से ठीक पहले सलाखों के पीछे पहुंच गया दूल्हा, धरी रह गईं शादी की तैयारियां, जानिए.. पूरी वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GIRIDIH: झारखंड के गिरिडीह में पुलिस की तत्परता से एक मासूम की जिंदगी बर्बाद होने से बाल-बाल बच गई। अधेड़ शख्स से नाबालिग की शादी कराई जा रही थी। मंदिर में शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस पहुंची और सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उसरी फॉल के पास की है।


दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की की शादी राजस्थान के रहने वाले एक अधेड़ शख्स से कराई जा रही थी। उसपी फॉल के पास स्थित मंदिर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, तभी किसी शख्स ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और CWC की टीम मौके पर पहुंच गई और नाबालिग लड़की की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई।


इस मामले में पुलिस ने राजस्थान के पांच लोगों समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गरीब और भोले भाले लोगों को अपनी जाल में फंसाते थे और पैसों का लालच देकर कम उम्र की लड़कियों की शादी अधेड़ से करा देते थे और बाद में उन लड़कियों को बेच दिया जाता था। शादी कराने वाले दलाल ने परिवार को एक लाख रुपए देने का लालच दिया था। पैसों का भुगतान भी कर दिया गया था लेकिन शादी से पहले दूल्हा सलाखों के पीछे पहुंच गया।