ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

झारखंड पुलिस की बड़ी नाकामी: सर्च ऑपरेशन के दौरान भाग निकला एक करोड़ का इनामी नक्सली, मुंह ताकते रह गए वर्दीधारी

RANCHI: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पिछले कुछ दिनों में पुलिस को कई कामयाबियां मिलीं हालांकि इसी बीच एक बड़ी नाकामी भ

झारखंड पुलिस की बड़ी नाकामी: सर्च ऑपरेशन के दौरान भाग निकला एक करोड़ का इनामी नक्सली, मुंह ताकते रह गए वर्दीधारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पिछले कुछ दिनों में पुलिस को कई कामयाबियां मिलीं हालांकि इसी बीच एक बड़ी नाकामी भी हाथ लग गई है। पश्चिमी सिंहभूम में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों के आने की भनक लगते ही एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा अपनी टीम के साथ भाग निकला। 


दरअसल, पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस एवं सुरक्षा बलों को अंबिया गांव के जंगलों में इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार को गोइलकेरा- मनोहरपुर सीमा क्षेत्र के अंबिया गांव के जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पहाड़ी पर बनाये गये नक्सलियों के 8 कैंप को को पुलिस और सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया और मौके से नक्सलियों के कई सामानों को भी बरामद किया।


जिला पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ ने भाकपा माओवादी के नेता मिसिर बेसरा और उसके दस्ते को पकड़ने के लिए जंगल में जाल तो बिछाया लेकिन जैसे ही नक्सलियों को इस बात की भनक लगी वे मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के इस टीम में अमित मुंडा, अजय महतो, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, सागेन अंगरिया और अश्विन सहित करीब 30- 35 नक्सली मौजूद थे।


पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ जिला पुलिस और सुरक्षबलों की तरफ से 11 जनवरी से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान जंगल में पहाड़ी पर नक्सली दस्ता द्वारा बनाये गये मोर्चा समेत अन्य सामानों को बरामद किया गया। नक्सली दस्ते ने पेड़ों की सूखी पत्तियों के सहारे मोर्चा का निर्माण किया था। सभी को नष्ट किया गया है। फिलहाल पुलिस टीम और सुरक्षा बल फरार हुए नक्सलियों का पीछा कर रहे हैं।