ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़े PLFI के तीन नक्सली, कई वाहनों को लगाई थी आग

SIMDEGA: सिमडेगा पुलिस ने पीएलएफआई के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। तीनों नक्सलियों पर बीते 16 अप्रैल को निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन को जलाने का आरोप है। एसपी को मिली गु

झारखंड पुलिस के हत्थे चढ़े PLFI के तीन नक्सली, कई वाहनों को लगाई थी आग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIMDEGA: सिमडेगा पुलिस ने पीएलएफआई के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। तीनों नक्सलियों पर बीते 16 अप्रैल को निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन को जलाने का आरोप है। एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को धर दबोचा।


गिरफ्तार नक्सलियों की पहचान नितीश गोप, नीरज गोप और सतीश उरांव के रूप में हुई है। एसपी सौरभ को तीनों नक्सलियों के इलाके में मौजूद होने की सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से कई सामान भी पुलिस ने बरामद किए हैं।


बता दें कि बीते 16 अप्रैल को कोलेबिरा थाना क्षेत्र में पीएलएफआई के नक्सलियों ने आगजनी कर दहशत फैला दिया था। घटनास्थल पर नक्सलियों ने एक पर्चा भी छोड़ा था। गिरफ्तार नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष इस घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। इसके साथ ही कोलेबिरा के बिजली ग्रिड साइड, इटकी में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आग लगाने समेत एक लड़की की हत्या करने की भी बात कही है।