ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

झारखंड: गैंगरेप के बाद बच्ची की हत्या मामले में पुलिस का एक्शन, पांच हत्यारों को दबोचा

LATEHAR: बीते 15 अप्रैल को चंदवा थाना क्षेत्र के हाक्का गांव में एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। 10 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद बदमाशों ने गला दबाकर उसे मौत

झारखंड: गैंगरेप के बाद बच्ची की हत्या मामले में पुलिस का एक्शन, पांच हत्यारों को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LATEHAR: बीते 15 अप्रैल को चंदवा थाना क्षेत्र के हाक्का गांव में एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। 10 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद बदमाशों ने गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। लातेहार पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 


लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि बीते 15 अप्रैल को चंदवा थाना क्षेत्र के हुटाप पंचायत के हाक्का गांव में एक नाबालिग लड़की का शव उसके घर के पीछे खेत से बरामद किया गया था। इस मामले में मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर चंदवा थाने में केस दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। वैज्ञानिक और तकनीकी आधार पर एसआईटी की टीम ने अनुसंधान शुरू किया। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कांड में शामिल सभी पांच आरोपियों को दबोच लिया।


एसपी ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग बच्ची को उसके घर के पास से अगवा किया था और घर के पास ही एक झाड़ी ले गए और उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। भेद खुलने के डर से आरोपियों ने बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर के पीछे फेंक कर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात से जुड़े कई साक्ष्य बरामद किए हैं।