ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो लाख का इनामी हुआ ढेर

GUMLA: बड़ी खबर झारखंड के गुमला से आ रही है, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इनामी नक्सली लाजिम अंसारी को मार गिराया है। सरकार ने लाजिम अंस

झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो लाख का इनामी हुआ ढेर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GUMLA: बड़ी खबर झारखंड के गुमला से आ रही है, जहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान इनामी नक्सली लाजिम अंसारी को मार गिराया है। सरकार ने लाजिम अंसारी पर दो लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। इससे पहले गुरुवार को सुरक्षाबलों ने दो लाख रुपये के इनामी नक्सली राजेश उरांव को भी मार गिराया था।


दरअसल, झारखंड में पुलिस और सुरक्षाबल नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के दौरान कई नक्सली अबतक सरेंडर कर चुके हैं जबकि कई को पुलिस ने मार गिराया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लाख रुपए का इनामी नक्सली इलाके में घूम रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।


पुलिस के आने की भनक लगते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लाख के इनामी नक्सली लाजिम अंसारी को मार गिराया। गुरुवार को भी गुमला पुलिस ने दो लाख के इनामी नक्सली राजेश उरांव को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था।