ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

झारखंड में नक्सलियों का उत्पात, लेवी के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी के पोकलेन को लगाई आग

SIMDEGA: झारखंड पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में नक्सली पकड़े भी जा रहे हैं हालांकि बीच बीच में नक्सली अपनी मौजूदगी का एहसास भी करा र

झारखंड में नक्सलियों का उत्पात, लेवी के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी के पोकलेन को लगाई आग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIMDEGA: झारखंड पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में नक्सली पकड़े भी जा रहे हैं हालांकि बीच बीच में नक्सली अपनी मौजूदगी का एहसास भी करा रहे हैं।ताजा मामला सिमडेगा से सामने आया है, जहां नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी के पोकलेन को आग के हवाले कर दिया। घटना कोलेबिरा थाना क्षेत्र स्थित डुमरडीह की है।


जानकारी के मुताबिक, डुमरडीह में निर्माण कार्य में लगे विनोद कुमार जैन कंस्ट्रक्शन के पोकलेन को नक्सलियों ने शनिवार की देर रात आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों की मानें तो PLFI संगठन के नक्सली देर रात अचानक पहुंचे और जमकर उत्पात मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीपीओ समते कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तबतक नक्सली मौके से फरार हो चुके थे।


बताया जा रहा है कि लेवी की मांग को लेकर नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। इससे पहले बीते 19 जनवरी को भी नक्सलियों ने जलडेगा थाना क्षेत्र के ओड़गा रेलवे स्टेशन के पास निर्माण में लगी जेसीबी को आग के हवाले कर दिया था।