ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

झारखंड: दो बच्चों की मां को अगवा कर रेप, मुखिया के देवर ने किया गंदा काम, पंचायत में मामले को दबाने की हुई कोशिश

PALAMU: झारखंड में महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले बढ़ते ही ही जा रहे हैं। ताजा मामला पलामू से सामने आया है, जहां एक मुखिया के देवर ने दो बच्चों की मां को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्

झारखंड: दो बच्चों की मां को अगवा कर रेप, मुखिया के देवर ने किया गंदा काम, पंचायत में मामले को दबाने की हुई कोशिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PALAMU: झारखंड में महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले बढ़ते ही ही जा रहे हैं। ताजा मामला पलामू से सामने आया है, जहां एक मुखिया के देवर ने दो बच्चों की मां को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पंचायत के स्तर पर पहले तो महिला को पैसों का प्रलोभन देकर मामले को रफादफा करने का दबाव बनाया गया लेकिन न्याय नहीं मिलते देख महिला थाने पहुंच गई और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।


जानकारी के मुताबिक, बीते 16 मई की रात मुखिया अंजना का देवर सत्येन्द्र सिंह देर रात महिला के घऱ पहुंचा और महिला को बताया कि उसका पति शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर गिरा हुआ है। यह खबर मिलने के बाद महिला बदहवास होकर घर से निकल गई और आगे जाने पर आरोपी ने महिला का मुंह दबा दिया और उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गया। महिला हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही लेकिन आरोपी को उसपर दया नहीं आई और उसने जबरन महिला के साथ रेप किया।


वारदात को अंजाम देकर मुखिया का आरोपी देवर मौके से फरार हो गया। उधर, तिलक समारोह में शामिल होने के बाद जब महिला का पति घर लौटा तो पत्नी को घर में नहीं पाकर परेशान हो गया। काफी देर बाद महिला घर लौटी और पति को घटना की जानकारी दी। अगले दिन गांव में पंचायत बैठी और महिला को पैसों का प्रलोभन देकर मामले के रफादफा करने का दबाव बनाया गया। भारी दबाव के बीच महिला किसी तरह से थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।