ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

झारखंड: कृषि विभाग के चौकीदार की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला था संतोष

SAHIBGANJ: खबर झारखंड के साहिबगंज से आ रही है, जहां अपराधियों ने कृषि विभाग में तैनात एक चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। बदमाशों ने चौकीदार को चार गोलियां दागी हैं। चौकीदार ब

झारखंड: कृषि विभाग के चौकीदार की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला था संतोष
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHIBGANJ: खबर झारखंड के साहिबगंज से आ रही है, जहां अपराधियों ने कृषि विभाग में तैनात एक चौकीदार की गोली मारकर हत्या कर दी है। बदमाशों ने चौकीदार को चार गोलियां दागी हैं। चौकीदार बाजार से खरीदारी करने के बाद वापस घर लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर उसकी जान ले ली। घटना जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के कृषि विभाग के पास की है।


मृतक चौकीदार की पहचान 45 वर्षीय संतोष मोदी के तौर पर हुई है, जो बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला था। पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर उसकी नौकरी लगी थी। बताया जा रहा है कि संतोष अपने भाई अरविंद मोदी के साथ रहता था। बाजार से सब्जी खरीदने के बाद घर लौट रहे संतोष को अपराधियों ने गोली मार दी। गोलीबारी की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चौकीदार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिरवाबाड़ी थाना पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और हत्या के कारणों को खंगाल रही है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। उधर, इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।