ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सीने में चाबी घोंपकर नाबालिग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक नाबालिग के सीने में चाबी घोंपकर हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में

सीने में चाबी घोंपकर नाबालिग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक नाबालिग के सीने में चाबी घोंपकर हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. 


मामला रांची के कांके इलाके का है. मृतक मांडर का रहने वाला है और उसका नाम अरबाज़ है. वह कांके इलाके में स्थित एक दुकान में काम करता था. पुलिस के अनुसार, हत्यारे की भी पहचान कर ली गई है. हत्यारे का नाम अमन बताया जा रहा है. शुरुआती जांच में पता चला है कि आपसी विवाद में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद अरबाज की हत्या कर दी गई. 


पुलिस का कहना है कि अरबाज के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है. आरोपी अमन के घर पुलिस गए थे, लेकिन वहां अपने घर से फरार है. मृतक और आरोपी के बीच पहले से दोस्ती थी. इसी का फायदा उठाकर आरोपी हत्या कर मौके से फरार हो गया. 


पुलिस आशंका जता रही है कि इस हत्याकांड में आरोपी अमन के अलावा भी कुछ लोग शामिल हो सकते हैं. आरोपी के पकड़े जाने के बाद हत्या क्यों हुई और किन-किन लोगों ने की इस बात का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है.