ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

झारखंड: HEC कर्मी की गोली मारकर हत्या, जमीन कारोबार से भी जुड़ा था शख्स

KHUNTI: खबर झारखंड के खूंटी से आ रही है, जहां बेखौफ बगमाशों ने एक एचईसी कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक एचईसी कर्मी जमीन के कारोबार से भी जुड़ा था और शनिवार की सुबह ऑफिस जाने

झारखंड: HEC कर्मी की गोली मारकर हत्या, जमीन कारोबार से भी जुड़ा था शख्स
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KHUNTI: खबर झारखंड के खूंटी से आ रही है, जहां बेखौफ बगमाशों ने एक एचईसी कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक एचईसी कर्मी जमीन के कारोबार से भी जुड़ा था और शनिवार की सुबह ऑफिस जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में गोली मारकर उसकी जान ले ली। घटना कर्रा थाना क्षेत्र स्थित कुल्हुट्टू जंगल इलाके की है।


मृतक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई है, जो एचईसी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह रंजीत ऑफिस जाने के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह कुल्हुट्टू जंगल के इलाके से गुजर रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


सड़क से गुजर रहे राहगीरों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक रंजीत जमीन के कारोबार से भी जुड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि जमीनी विवाद को लेकर ही उसकी हत्या की गई है।

टैग्स