ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

झारखंड: घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, डायन बिसाही के आरोप में मर्डर की आशंका

CHAIBASA: खबर चाईबासा से आ रही है, जहां डायन बिसाही के आरोप में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला अपने घर में मौजूद थी, तभी आरोपियों ने हमला बोल दिया और धारदार हथियार से

झारखंड: घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, डायन बिसाही के आरोप में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAIBASA: खबर चाईबासा से आ रही है, जहां डायन बिसाही के आरोप में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला अपने घर में मौजूद थी, तभी आरोपियों ने हमला बोल दिया और धारदार हथियार से वार कर महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरकेला के कुदरूगुटू गांव की है।


मृतक महिला की पहचान कुदरूगुटू गांव निवासी 65 वर्षीय जानो हेस्सा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को दोपहर जब जानो हेस्सा अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान गांव के ही सुदेन बोइपाई अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर महिला के घर घुस गया। पहले तो आरोपी ने वृद्ध महिला के साथ मारपीट की और बाद में कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के वक्त आरोपी शराब के नशे में धुत्त था।