ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

JHARKHAND CRIME: 10 हजार घूस लेते ACB ने मुखिया को दबोचा, PM आवास योजना के नाम पर दो किस्तो में ले रहा था रिश्वत

JHARKHAND CRIME: घूसखोर मुखिया के चलते PM आवास योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा था। 20 हजार रूपये दो किस्तों में मांगा जा रहा था। तभी किसी ने एंटी करप्शन ब्यूरो को इसकी सूचना दे दी। फिर क्या था जाल बिछाकर 10 हजार घूस लेते मुखिया को दबोचा गया।

CRIME
घूसखोर मुखिया गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BOKARO: हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर घूसखोर काम कर रहे हैं। लाख कोशिशों के बावजूद वो अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला झारखंड के बोकारो का है जहां एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने घूसखोर मुखिया को दबोचा है। जो प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर रिश्वत ले रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे धनबाद ले जाया गया है। 


भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई एसीबी ने बोकारो के चंद्रपुरा में किया है जहां के पपलो पंचायत मुखिया कार्तिक महतो को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा गया। एसीबी ने मुखिया को उसके घर से घूस लेते पकड़ा है। मुखिया कार्तिक महतो पीएम आवास के नाम पर लोगों से रिश्वत रहा था। दो किस्तों में घूस की रकम लेने को लेकर बात की थी।


पहली किस्त के रूप में 20 हजार रुपये की डिमांड की गयी थी। आवेदक से जीरो टैग के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांगा गया था। आवेदक रिश्वत देना नहीं चाहता था और मुखिया की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी। फिर क्या था एसीबी ने सत्यापन कराने के बाद जाल बिछाया और मुखिया को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ धर दबोचा। मुखिया को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। गिरप्तारी के बाद मुखिया को एसीबी की टीम अपने साथ धनबाद ले गयी है। जहां पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।