ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

झारखंड एटीएस के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव, ATS की टीम ने मुंबई से दबोचा

RANCHI: बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां झारखंड एटीएस की टीम को बड़ा सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने गैंगस्टर अमन श्

झारखंड एटीएस के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव, ATS की टीम ने मुंबई से दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है, जहां झारखंड एटीएस की टीम को बड़ा सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को झारखंड एटीएस की टीम रांची पहुंची है। गिरफ्तार अमन श्रीवास्तव के खिलाफ झारखंड के विभिन्न जिलों में कई मामले दर्ज हैं।


दरअसल, कुख्यात अमन श्रीवास्तव झारखंड पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था। झारखंड के 6 जिलों रांची, रामगढ़, चतरा, हजारीबाग, लातेहार और लोहरदगा में अमन श्रीवास्तव का गिरोह काफी सक्रिय था। रेलवे कोयला साइडिंग पर इस गिरोह का काफी दबदबा था। इसके साथ ही यह गिरोह बड़े कारोबारियों से रंगदारी भी वसूल करता था।


पिछले साल झारखंड एटीएस थाने में अमन श्रीवास्तव गिरोह के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इस केस में अमन श्रीवास्तव और उसके परिवार के सदस्यों समेत 15 लोगों को आरोपी बनाया गया था। उसी समय से एटीएस की टीम अमन को तलाश कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि वह मुंबई में रह रहा है। इसके बाद झारखंड एटीएस की टीम मुंबई पहुंची और उसे धर दबोचा।