ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

झारखंड: ACB के हत्थे चढ़ा घूसखोर मुखिया, ले रहा था पांच हजार का नजराना

SAHIBGANJ: खबर झारखंड के साहिबगंज से आ रही है, जहां एसीबी की टीम ने एक घूसखोर मुखिया को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मुखिया को गिरफ्तार करने के बाद एस

झारखंड: ACB के हत्थे चढ़ा घूसखोर मुखिया, ले रहा था पांच हजार का नजराना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHIBGANJ: खबर झारखंड के साहिबगंज से आ रही है, जहां एसीबी की टीम ने एक घूसखोर मुखिया को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी मुखिया को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम उसे अपने साथ लेकर दुमका चली गई। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।


दरअसल, साहिबगंज के रहने वाले आजीम अंसारी ने एसीबी से पतना प्रखंड क्षेत्र के लखीपुर पंचायत के मुखिया शिवधर मड़ैया के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि मुखिया मास्टर रोल पर साइन करने के एवज में पांच हजार रुपए मांग रहा है। एसीबी ने जब पीड़ित की शिकायत की जांच की तो आरोप को सही पाया।


इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और शुक्रवार को उसे रिश्वत के तौर पर पांच हजार रुपए लेते हुए रंगेहाथ धर दबोचा। मुखिया को गिरफ्तार करने के बाद टीम उसे अपने साथ दुमका ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।