ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

झारखंड: 4 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, जमीनी विवाद में शख्स की पीट-पीटकर की थी हत्या

GIRIDIH: हत्या के एक मामले में गिरिडीह की कोर्ट ने चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही साथ कोर्ट ने 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जमीनी विवाद को ले

झारखंड: 4 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, जमीनी विवाद में शख्स की पीट-पीटकर की थी हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GIRIDIH: हत्या के एक मामले में गिरिडीह की कोर्ट ने चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही साथ कोर्ट ने 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। जमीनी विवाद को लेकर चारों आरोपियों ने एक शख्स की पीट पीटकर जान ले ली थी।  


दरअसल, पूरा मामला साल 2022 का है। पीरटांड थाना क्षेत्र के पालगंज गांव निवासी रवीन्द्र वर्मा के साथ बजरंगी सोनार, शंकर सोनार, कैलाश सोनार और सुजीत सोनार ने मारपीट की थी। जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के दौरान चारों आरोपियों ने रवीनंद्र सोनी के ऊपर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 


मृतक के बेटे संजय कुमार सोनी ने पीरटांड थाना में चारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद गिरिडीह के तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सौमेन्द्र नाथ सिकदर की कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई और सभी के ऊपर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।