ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

जेल से निकले पिता ने बेटे को दो लाख में बेचे जाने का लगाया आरोप, पत्नी ने की थी आत्महत्या...

DESK: एक पिता जेल से लौटने के बाद अपने बेटे को देखने के लिए काफी उत्साहित था। लेकिन जब वो घर लौटा तो उसे पता चला कि उसका बेटा दो लाख रुपये में बेचा जा चुका है। इसकी जानकारी मिलते ह

जेल से निकले पिता ने बेटे को दो लाख में बेचे जाने का लगाया आरोप, पत्नी ने की थी आत्महत्या...
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: एक पिता जेल से लौटने के बाद अपने बेटे को देखने के लिए काफी उत्साहित था। लेकिन जब वो घर लौटा तो उसे पता चला कि उसका बेटा दो लाख रुपये में बेचा जा चुका है। इसकी जानकारी मिलते ही वह बेटे के नाना-नानी यानी अपने सास-ससुर पर बेटे को बेचने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई।  शिकायत सुनते ही एसपी ने बाल कल्याण समिति को मामला सौंपा है। समिति पिता का शिकायती पत्र मिलने के बाद मामले के निस्तारण में लग गई है। अब इस मामले की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है। 


युवक अवनीश गुप्ता कस्बा बरनाहल का निवासी है, जो अभी जीवालाल कालोनी में रह रहा है। उनके बेटे का नाम बाबूलाल गुप्ता है। उन्होंने एसपी को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी कि उसका प्रेम विवाह लवी गुप्ता के साथ 2011 में हुआ था। शादी साढ़े छह साल बाद 18 अप्रैल 2018 को मायके वालों के विवाद के कारण उसकी पत्नी ने सुसाइड कर ली। इतना ही नही, अवनीश का यह भी कहना है कि उसे दहेज हत्या के मुकदमे में ससुर संजय गुप्ता ने जेल भिजवा दिया।


अवनीश ने बताया कि चार साल बाद वह जमानत पर जेल से आया है। उसने अपने बेटे की तलाश की तो पता चला कि उसे दो लाख रुपये में राजकुमार पुत्र मुन्नालाल और उनकी पत्नी रुचि गुप्ता निवासी देवनगर दक्षिण फिरोजाबाद को बेच दिया गया है। सीडब्लूसी की चेयरमैन मंजू चतुर्वेदी ने बताया कि बच्चा नाना-नानी की कस्टडी में है। लेकिन नाना-नानी फिलहाल फरार है। कोतवाली पुलिस की एक टीम भी मामले की जांच में जुटी हुई है।

टैग्स