ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

जहानाबाद के चर्चित ठेकेदार हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने बताई मर्डर की असली वजह

JEHANABAD: जहानाबाद के चर्चित ठेकेदार चंदन शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो शूटर्स समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड को

जहानाबाद के चर्चित ठेकेदार हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने बताई मर्डर की असली वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद के चर्चित ठेकेदार चंदन शर्मा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो शूटर्स समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड को लेकर जहानाबाद पुलिस की हुई किरकिरी के बाद एसपी ने विशेष टीम का गठन किया था। विशेष टीम ने काफी कम वक्त में ही तकनीकी अनुसंधान की मदद से इस हत्याकांड का पर्दाफास कर दिया।


दरअसल, जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के लोक नगर मोहल्ले के रहने वाले चर्चित ठेकेदार चंदन शर्मा की बीते 8 मई की देर रात अपराधियों ने घर के पास ही 5 गोलियां दागकर मौत के घाट उतार दिया था। हत्याकांड में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसपी दीपक रंजन ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया। मामले में कार्रवाई करते हुए स्पेशल टीम ने हत्या में शामिल दोनो शूटर्स के साथ कुल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


इस मामले में एसपी दीपक रंजन ने बताया कि पैसे के लेन देन और ठेकेदारी को लेकर विवाद के साथ ही एक महिला से प्रेम प्रसंग ठेकेदार चंदन शर्मा की हत्या का कारण बना। एसपी ने बताया कि हत्या करवाने वाला मुख्य अभियुक्त अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है, जिसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता