ब्रेकिंग
नालंदा में 500 रुपये मजदूरी मांगने पर हलवाई ने दी खौफनाक सजा, हेल्पर को खौलते तेल में फेंकने का आरोप, 8 दिन बाद मौत✦बिहार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन के पास से 1 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार✦इश्क में हैवान बना प्रेमी... मामा की बेटी के चक्कर में नानी की चाकू गोदकर हत्या, वारदात से हड़कंप✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण: 5.32 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला✦बिहार में PhD की डिग्री के लिए जरूरी हुआ शोध... गंगा पोर्टल पर अपलोड करना होगा थीसिस, विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी✦नालंदा में 500 रुपये मजदूरी मांगने पर हलवाई ने दी खौफनाक सजा, हेल्पर को खौलते तेल में फेंकने का आरोप, 8 दिन बाद मौत✦बिहार में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: रेलवे स्टेशन के पास से 1 करोड़ की ब्राउन शुगर बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार✦इश्क में हैवान बना प्रेमी... मामा की बेटी के चक्कर में नानी की चाकू गोदकर हत्या, वारदात से हड़कंप✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण: 5.32 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला✦बिहार में PhD की डिग्री के लिए जरूरी हुआ शोध... गंगा पोर्टल पर अपलोड करना होगा थीसिस, विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी

Jehanabad Crime News: महानवमी के दिन डबल मर्डर, तांत्रिक की हत्या से इलाके में सनसनी

JEHANABAD: शारदीय नवरात्र के महानवमी के दिन एक साथ दो तांत्रिक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। डबल मर्डर की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत

Jehanabad Crime News: महानवमी के दिन डबल मर्डर, तांत्रिक की हत्या से इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: शारदीय नवरात्र के महानवमी के दिन एक साथ दो तांत्रिक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। डबल मर्डर की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र अंतर्गत दरधा नदी के किनारे स्थित एनवा गांव की है।


दो लोगों की गोली मारकर हत्या की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। 


काको थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दोनों मृतक की पहचान कर ली गई है। दोनों तांत्रिक झाड़-फूंक का काम किया करते थे। जिसमें से एक की पहचान जहानाबाद के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अफजलपुर निवासी काशी चंद्रवंशी और दूसरे की पहचान पटना के मसौढ़ी निवासी रामबली यादव के रूप में हुई है।  


दोनों तांत्रिक थे और झाड़-फूंक का काम किया करते थे। दोनों की हत्या किसने और किस वजह से की इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। दोनों की गोली मारकर हत्या की गयी और शव को ऐनमा गांव के बधार में फेंका गया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।