ब्रेकिंग
बिहार में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 15 साल की छात्रा से किया गलत काम; पुलिस ने दबोचाबिहार में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातमपटना की सफाई अब प्राइवेट कंपनी के हवाले, 555 करोड़ में चार साल का ठेका; 75 वार्डों में बदलेगी कचरा उठाव की व्यवस्थामुख्यमंत्री के गृह जिला में गजब खेल! थाना से गायब हो गया गिट्टी लदा जब्त 18 चक्का ट्रक, SP ने गठित की जांच टीमबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजनबिहार में मौलाना की शर्मनाक करतूत, 15 साल की छात्रा से किया गलत काम; पुलिस ने दबोचाबिहार में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़ने के दौरान तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातमपटना की सफाई अब प्राइवेट कंपनी के हवाले, 555 करोड़ में चार साल का ठेका; 75 वार्डों में बदलेगी कचरा उठाव की व्यवस्थामुख्यमंत्री के गृह जिला में गजब खेल! थाना से गायब हो गया गिट्टी लदा जब्त 18 चक्का ट्रक, SP ने गठित की जांच टीमबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: कमरभर पानी के बीच गर्भवती को खटिया पर ले जाने को मजबूर हुए परिजन

JDU विधायक पर केस दर्ज, पूर्व जिला पार्षद की हत्या का आरोप

BAGHA : पश्चिम चंपारण जिले में बीते दिनों हुई पूर्व जिला पार्षद की हत्या मामले में पुलिस एक्शन में आई है. पुलिस ने हत्या मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है जिनमें एक

 JDU विधायक पर केस दर्ज, पूर्व जिला पार्षद की हत्या का आरोप
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : पश्चिम चंपारण जिले में बीते दिनों हुई पूर्व जिला पार्षद की हत्या मामले में पुलिस एक्शन में आई है. पुलिस ने हत्या मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है जिनमें एक नाम वाल्मीकिनगर से जेडीयू विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ़ रिंकू सिंह का भी नाम शामिल है. बता दें कि मामला नौरंगिया थाना में विधायक समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. 


SDPO कैलाश प्रसाद ने खुद इस मामले की पुष्टि करते हुए हत्या के पीछे के कारण को ठेकेदारी का विवाद बताया है. SDPO ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि कल देर शाम नौरंगिया के सिरिसिया चौक पर अपराधियों ने पूर्व पार्षद दया वर्मा गोलियों से भून दिया था. गोली लगने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने स्पॉट पर कई राउंड अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिससे पूरा इलाका दहल उठा था. 


विधायक समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इधर विधायक पर आरोप लगने के बाद राजनीतिक गलियारे में भी गहमा-गहमी तेज हो गई है. मृतक के परिजनों से भी पूछताछ जारी है. सभी बिंदुओं के मद्देनजर छानबीन चल रही है. पुलिस ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर देने की बात कही है. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता