ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

जेडीयू नेता ने बार बालाओं के साथ की अश्लील हरकतें, वीडियो हो गया वायरल

AURANGABAD: सत्ताधारी दल जदयू के एक नेता का बार-बालाओं के साथ डर्टी डांस और गंदी हरकतें करता एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की

जेडीयू नेता ने बार बालाओं के साथ की अश्लील हरकतें, वीडियो हो गया वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: सत्ताधारी दल जदयू के एक नेता का बार-बालाओं के साथ डर्टी डांस और गंदी हरकतें करता एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार/झारखंड नहीं करता। वायरल वीडियो में  रफीगंज थानाक्षेत्र के वार गांव निवासी जदयू के वरीय नेता बृजकिशोर पाठक नजर आ रहे हैं। वे ना केवल डर्टी डांस कर रहे है बल्कि बार बालाओं के साथ गंदी हरकतें भी करते नजर आ रहे हैं।


वायरल इस वीडियो में भोजपुरी में अश्लील गाना भी बज रहा है। इस गाने को ना तो बच्चों के सामने सुना जा सकता है और ना ही परिवार के सामने लेकिन जेडीयू का यह नेता इस गाने पर बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहा हैं। नेताजी ऐसा करे भी तो क्यों नहीं बिहार में इनकी ही तो सरकार है। शायद नेता जी के मन में यह बात चल रही हो कि सैया भए कोतवाल तो भय काहे का...


सत्ताधारी दल जदयू के सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। ऐसे में सत्ताधारी दल का नेता होने की हनक में बृजकिशोर पाठक ने सोचा होगा कि क्यों ना थोड़ी सी रंगरेलियां मना ली जाए। इससे कौन सा पहाड़ टूट पार्टी पर टूट पड़ेगा। नेताजी रंगीन मिजाज के हैं तो तबीयत रंगीन करना लाजिमी ही है। 


नेताजी ने तो तबीयत रंगीन कर ली लेकिन उन्हें ऐसा करते किसी ने अपनी मोबाइल में कैद कर लिया अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद भी कथित नेताजी की सेहत पर कोई फर्क नहीं  पड़ा है। उनके गांव और आसपास के गांव के लोग बड़े मजे लेकर वीडियो को देखकर नेताजी के रंगीन मिजाजी को लेकर तरह-तरह के कशीदे गढ़ रहे है। 


इस बारे में डर्टी डांस कर रहे नेताजी से जब बात कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गयी तो उन्होंने अपना इस वीडियो को फेक बताया कहा कि यह उनका वीडियो नहीं है। उन्होंने कहा कि मेरे शरीर पर किसी और का चेहरा लगाकर मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता