ब्रेकिंग
छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦Bihar Latest News : मुंबई से घर लौट रहा था परिवार, लेकिन नवादा पहुंचने से पहले उजड़ गई दुनिया! औरंगाबाद में पिता-पुत्र समेत 3 की दर्दनाक मौत...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा

जेडीयू के दबंग विधायक पर गुंडई का आरोप, दो पक्षों में जमकर मारपीट, बाहुबली MLA पप्पू पांडेय के खिलाफ थाने में शिकायत

GOPALGANJ : इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां कुचायकोट के बाहुबली विधायक अमरेंद्र पांडेय ऊर्फ पप्पू पांडेय के ऊपर काफी गंभीर लगा है. दबंग विधायक प

जेडीयू के दबंग विधायक पर गुंडई का आरोप, दो पक्षों में जमकर मारपीट, बाहुबली MLA पप्पू पांडेय के खिलाफ थाने में शिकायत
First Bihar
3 मिनट

GOPALGANJ :  इस वक्त एक बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है, जहां कुचायकोट के बाहुबली विधायक अमरेंद्र पांडेय ऊर्फ पप्पू पांडेय के ऊपर काफी गंभीर लगा है. दबंग विधायक पर गुंडई और घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है. इस घटना को लेकर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है. गोपालगंज पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना इलाके की है, जहां नारायणपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश में दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ है. इस घटना को लेकर दोनों ही पक्षों की ओर से थाने में लिखित शिकायत दी गई है, जिसके आधार पर गोपालगंज पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बताया जा रहा है कि एक शख्स को हिरासत में भी लिया गया है.


एक पक्ष की ओर से थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक कुचायकोट के बाहुबली विधायक अमरेंद्र पांडेय ऊर्फ पप्पू पांडेय के ऊपर बड़ा आरोप लगाया गया है. अपने समर्थकों के साथ हथियार लेकर घर में घुसकर मारपीट करने और महिलाओं के साथ भी हिंसा करने का आरोप लगाया है. नारायणपुर के रहने वाले हरिलाल दुबे के बेटे प्रवीण दुबे की ओर से यह शिकायत की गई है, जिसमें लिखा गया है कि दबंग विधायक ने भोला की पत्नी उमरावती देवी के साथ मारपीट की और उसका चेन छीन लिए. घर के दो लड़कों के ऊपर राइफल भिड़ाकर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है.


वहीं दूसरी ओर नारायणपुर के ही रहने वाले अजय कुमार दुबे ने भी प्रवीण दुबे और उसके साथियों के खिलाफ चाक़ू से वारकर जानलेवा हमला करने की शिकायत की है. इनकी ओर से जो आवेदन दिया गया है, उसमें प्रवीण दुबे के अलावा रितेश दुबे, रविरंजन दुबे, प्रितेश दुबे और भोला दुबे का नाम शामिल हैं. इनके ऊपर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है.


इस मामले को लेकर गोपालगंज के एसपी ने फर्स्ट बिहार झारखण्ड को जानकारी दी कि दो उम्मीदवारों पप्पू पांडेय और काली पांडेय के समर्थक आपस में भिड़े थे. दोनों पक्षों की ओर से लिखित शिकायत दी गई है, जिसमें कुचायकोट सीट से जेडीयू विधायक पप्पू उर्फ़ अमरेंद्र पांडेय का भी नाम शामिल हैं. पुलिस इस लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता