ब्रेकिंग
सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा✦सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार✦बिहार पुलिस सेवा के 14 अफसरों का IPS में प्रमोशन, गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन, देखिये पूरी लिस्ट✦मोदी सरकार के मंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, छोड़ दी राज्यसभा की भी सदस्यता✦राहुल गांधी पर ललन सिंह ने साधा निशाना, कहा..दादी के रास्ते पर चलकर देश में अराजकता की स्थिति पैदा करना चाहते हैं✦पाकिस्तानी नंबर से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लाखों की ठगी, मुजफ्फरपुर पुलिस ने यूपी से आरोपी को दबोचा

सात वर्षीय बच्ची का संदिग्ध हालत में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: जमुई के नीमारंग मोहल्ले में शुक्रवार शाम से लापता सात वर्षीय बच्ची सहाना खातून का शव शनिवार सुबह एक अर्धनिर्मित मकान के परिसर से संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। पुलिस ने जांच शुरू कर एफएसएल टीम को बुलाया है।

Bihar Crime News
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: जमुई शहर के नीमारंग मोहल्ले में शनिवार सुबह एक अर्धनिर्मित मकान के परिसर से सात वर्षीय बच्ची का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मो. इकबाल की पुत्री सहाना खातून (7) के रूप में हुई है। बच्ची शुक्रवार शाम से लापता थी।



शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विश्वजीत दयाल स्वयं टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



मृतका के पिता मोहम्मद इकबाल ने बताया कि शुक्रवार शाम उनकी बेटी घर के पास स्थित एक दुकान से सामान लाने गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार के लोगों ने रातभर आसपास के इलाकों में बच्ची को खोजा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।



शनिवार सुबह जी पार्क ट्रेलर के समीप मोहम्मद सफीक के अर्धनिर्मित मकान परिसर में बच्ची का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। पीड़ित पिता और अन्य परिजनों ने बच्ची के साथ गलत हरकत के बाद उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पिता का कहना है कि बच्ची के गले पर भी निशान दिखाई दे रहा है और उन्होंने आरोप लगाया कि उसे गलत नीयत से अगवा किया गया होगा।



हालांकि, पुलिस ने अभी किसी आरोपित की पहचान की पुष्टि नहीं की है और बच्ची की मौत के कारणों का भी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह तथा अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।घटना की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि नीमारंग में बच्ची का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान और पोस्टमार्टम के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। एसपी ने कहा कि मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता