ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

युवक की हत्या का खुलासा: जमीन के लिए भाई-भाभी ने की थी हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

JAMUI: जमुई पुलिस ने गरही थाना क्षेत्र के बोझायत इलाके में युवक के हत्या मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो महिला भी शामिल है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने

युवक की हत्या का खुलासा: जमीन के लिए भाई-भाभी ने की थी हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई पुलिस ने गरही थाना क्षेत्र के बोझायत इलाके में युवक के हत्या मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो महिला भी शामिल है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि चारों को बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के चित्रसेन इलाके से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों की पहचान अरविन्द मोदी, जयदेव मोदी, अंजली मोदी पति जयदेव मोदी और कविता उर्फ अंचल मोदी पति अरविन्द मोदी के रूप में हुई है। 


ये सभी गरही थाना के बोझायात इलाके के रहने वाले हैं। मृतक युवक प्रेम कुमार इन लोगों का छोटा भाई था। युवक की हत्या का उद्भेदन करते हुए जमुई एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि घटना 31 जुलाई की है। जहां अरविन्द मोदी, जयदेव मोदी, अंजली मोदी और अंचल मोदी ने संपति के लिए अपने छोटे भाई प्रेम कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गये थे। 


एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती तब सामने आई जब इस मामले में कोई एफआईआर करने तक नहीं आया। इसलिए पुलिस ने खुद अपने बयान पर एफआईआर दर्ज की और मामले की छानबीन शुरू की। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच टीम का गठन किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। लेकिन सभी पुलिस की डर से भागे फिर रहे थे। 


इसी दौरान पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली की सभी आरोपी बाँका जिला के बेलहर थाना अंतर्गत चित्रसेन गांव में अपने एक रिश्तेदार आशीष कुमार पंडित के घर में छुपकर रह रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी की गिरफ्तार किया और सभी को जेल भेजा। छापेमारी दल में एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार,अमरेश कुमार थानाध्यक्ष गरही, प्रभात रंजन, पु०अ०नि०,महिला सिपाही शोभा कुमारी और सिम्पी कुमारी,D.I.U. टीम शामिल थे।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता