ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

रॉग नंबर के चक्कर में फंस गया युवक, पुलिस ऑफिसर से रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने की मिली सजा

JAMUI: जमुई के एक युवक ने खैरा थाने के अपर थानाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी। डेढ़ लाख रुपये बतौर रंगदारी नहीं देने पर अपर थानाध्यक्ष को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे ड

रॉग नंबर के चक्कर में फंस गया युवक, पुलिस ऑफिसर से रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने की मिली सजा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: जमुई के एक युवक ने खैरा थाने के अपर थानाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी। डेढ़ लाख रुपये बतौर रंगदारी नहीं देने पर अपर थानाध्यक्ष को गोली मारकर हत्या करने की धमकी दे डाली। युवक ने जिस मोबाइल से धमकी दी थी उसके लॉकेशन के आधार पर जब पुलिस ने छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान कोल्हआ गांव निवासी ब्रह्मदेव साव के 22 वर्षीय बेटे सूरज कुमार के रूप में हुई है।


बताया जाता है कि खैरा थाना के अपर थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित के मोबाइल पर 15 नवंबर को एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले ने बिना परिचय दिए पुलिस पदाधिकारी के साथ गाली-गलौज की फिर धमकी देते हुए डेढ़ लाख रुपए बतौर रंगदारी मांगी। पैसे नहीं देने पर गोली मारकर हत्या किये जाने तक की बात कह डाली। साथ ही यह भी कहा कि खैरा थाने में यदि तुमको थानेदारी करनी है तो रंगदारी देना ही होगा। जब पुलिस ऑफिसर ने पैसे पहुंचाने का पता मांगा तो उसने बताया कि कोल्हआ गांव आना होगा। 


युवक ने यह धमकी दी कि यदि किसी को साथ में लेकर आए तो गोलियों से छलनी कर देंगे। जिस मोबाइल नंबर से धमकी मिली थी उसके मोबाइल लॉकेशन का पता तकनीकी शाखा ने लगा लिया। फिर पुलिस की तकनीकी विभाग टीम की मदद से पता चला कि धमकी देने वाला युवक कोल्हआ निवासी ब्रह्मदेव शाह का बेटा सूरज कुमार है। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सूरज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। 


शुक्रवार की दोपहर के बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं पूरे मामले की जानकारी देते हुए खैरा थाना के अपर थाना अध्यक्ष मृत्युंजय पंडित ने बताया कि धमकी देने वाला युवक बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करता था। जो छठ पूजा में अपने गांव आया हुआ था। गांव से ही युवक प्रेम के चक्कर में गलती से कॉल लगा दिया और गाली गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देने लगा था। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता