ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

व्यवसायी से 8 लाख रंगदारी मांगने वाला दो बदमाश गिरफ्तार, बैंक का कर्ज चुकाने के लिए उठाया ऐसा कदम

JAMUI: जमुई के एक व्यवसायी से अपराधियों ने 8 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में दर्ज करायी थी। केस दर्ज होने के बाद जमुई के एसपी शौर्य सुमन ने मामले क

व्यवसायी से 8 लाख रंगदारी मांगने वाला दो बदमाश गिरफ्तार, बैंक का कर्ज चुकाने के लिए उठाया ऐसा कदम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई के एक व्यवसायी से अपराधियों ने 8 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में दर्ज करायी थी। केस दर्ज होने के बाद जमुई के एसपी शौर्य सुमन ने मामले की जांच का आदेश एसडीपीओ सतीश सुमन और बरहट थाने की पुलिस को दिया। जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी। पुलिसने ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटे के अंदर रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को धड़ दबोचा। 


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के एकटरवा निवासी विदेशी यादव के पुत्र पंकज यादव और मिश्री यादव के पुत्र राजेश कुमार के रूप में की गई। घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि मटिया चकचोटाहा निवासी नरेश प्रसाद बरनवाल से दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से बतौर रंगदारी आठ लाख रुपए की मांग की गई थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना में कांड संख्या 49/24 दर्ज करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर एसडीपीओ सतीश सुमन,पुलिस निरीक्षक प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष संजीव कुमार के साथ एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। 


छापेमारी टीम ने अपराधियों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर एकटरवा गांव से दो युवकों को मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार पंकज आर्थिक रुप से परेशान था। उसके ऊपर बैंक का कर्ज चुकाने का दवाब था। इसे लेकर पंकज ने यूट्यूब पर फिल्म देखकर रंगदारी मांगने की कला सीखी और पश्चिम बंगाल से सिम कार्ड खरीदकर उक्त व्यवसायी से रंगदारी मांगने लगा। यहां बता दें कि दो सप्ताह पूर्व भी उक्त अपराधियों द्वारा व्यवसायी नरेश बरनवाल से बतौर रंगदारी पांच लाख रुपए की मांग की गई थी। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता