ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी से मिला दो लावारिस बैग, 3 लाख 33 हजार रुपये मूल्य का 16.650 KG गांजा बैग से बरामद

JAMUI: जमुई GRP ने टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी के शौचालय के पास रखे दो लावारिस बैग को बरामद किया है। यात्रियों से जब लावारिस बैग के बारे में पूछा गया तो सभी ने अनभि

टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी से मिला दो लावारिस बैग, 3 लाख 33 हजार रुपये मूल्य का 16.650 KG गांजा बैग से बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई GRP ने टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी के शौचालय के पास रखे दो लावारिस बैग को बरामद किया है। यात्रियों से जब लावारिस बैग के बारे में पूछा गया तो सभी ने अनभिज्ञता जतायी। जब बैग को खोला गया तब उसमें से 16 KG 650 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 3 लाख 33 हजार बतायी जा रही है। 


जमुई रेल पुलिस ने शनिवार को जमुई स्टेशन पर ट्रेनों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान गाड़ी संख्या 18183 टाटानगर-बक्सर एक्सप्रेस के जनरल बोगी से 16.650 किलो गांजा बरामद किया है। रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार देव ने बताया कि शनिवार को टाटा नगर बक्सर एक्सप्रेस ट्रेन जमुई स्टेशन पर करीब 3 बजकर 36 मिनट पर पहुंची थी। पुलिस बल के साथ उक्त ट्रेन की बोगी की जांच की गई। तभी इस दौरान स्लीपर कोच संख्या 4 में शौचालय के पास एक ट्राली बैग और एक काले रंग का पिट्ठू बैग को लावारिस हालत में मिला।


 जब ट्रेन में बैठे यात्रियों से इस संबंध में पूछताछ की गई तो सभी ने अपनी अनभिज्ञता जाहिर की। बैग को ट्रेन से उतारकर जब उसकी जांच की गई तो उससे पीले रंग के प्लास्टिक में पैक अलग-अलग पैकेट में लगभग 16 किलो गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत 3 लाख 33 हजार रुपये बतायी गई। इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार देव ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ट्रेन जांच में अखिलेश कुमार,जीवेश कुमार,विकास कुमार सहित अन्य जवान मौजूद थे।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता