ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार : SDM और SDPO के काफिले पर हमला, पथराव के साथ फायरिंग भी हुई, एक पुलिस वाला जख्मी

JAMUI : बिहार के जमुई जिले में बालू माफिया काफी सक्रीय हैं. प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते हुए अक्सर बालू का अवैध खनन करते पकड़े जाते हैं. इसी क्रम में बालू माफिया ने एसडीएम प्रतिभा

बिहार : SDM और SDPO के काफिले पर हमला, पथराव के साथ फायरिंग भी हुई, एक पुलिस वाला जख्मी
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई जिले में बालू माफिया काफी सक्रीय हैं. प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते हुए अक्सर बालू का अवैध खनन करते पकड़े जाते हैं. इसी क्रम में बालू माफिया ने एसडीएम प्रतिभा रानी के काफिले पर हमला कर दिया है. बताया जा रहा है कि बालू माफिया ने ताबड़तोड़ फायरिंग भी की. हालांकि अभी फायरिंग की पुष्टि नहीं हो पाई है. हमले में एक पुलिस जवान घायल बताये जा रहे हैं. 


जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवारा गांव के पास एसडीएम प्रतिभा रानी और एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में लॉकडाउन के गाइडलाइन का अनुपालन और ईद पर शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकला था. अलीगंज और सिकंदरा में फ्लैग मार्च के बाद  पुलिस प्रशासन की टीम कुंदरी सनकुरहा के रास्ते मझवे होते हुए जमुई लौट रही थी. इसी बीच रास्ते में अवैध बालू परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर गुजर रहे थे. दोनों ट्रैक्टर को प्रशासन द्वारा रोकने की कोशिश की गई लेकिन चालक ट्रैक्टर को भगा ले गया. 


इसी क्रम में ट्रैक्टर का पीछा करते हुए पुलिस की टीम चंदवारा गांव के समीप जा पहुंची. तभी बालू माफिया और उनके समर्थकों ने ईट-पत्थर से पुलिस प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया. इस घटना में एसडीएम और एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारी तो बाल-बाल बच गए लेकिन पुलिस का एक जवान जख्मी हो गया, जिसे सदर अस्पताल लाया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार इस दौरान पुलिस की ओर से भी जवाबी कार्रवाई हुई है जिसमें फायरिंग की बात कही जा रही हैं. 

टैग्स