ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नक्सली सिद्धू कोड़ा की पुलिस हिरासत में मौत, असिस्टेंट कमांडेंट का कर चुका था मर्डर

JAMUI : शुक्रवार को एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिस नक्सली सिद्धू कोड़ा को गिरफ्तार किया था पुलिस हिरासत पर उसकी मौत हो गई है प्रतिबंधित नक्सली संगठन बिहार झारखंड सीमांत स्पेश

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : शुक्रवार को एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिस नक्सली सिद्धू कोड़ा को गिरफ्तार किया था पुलिस हिरासत पर उसकी मौत हो गई है प्रतिबंधित नक्सली संगठन बिहार झारखंड सीमांत स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य सिद्धू कोड़ा को एसटीएफ ने दुमका से गिरफ्तार किया था। शनिवार को सिद्दू कोड़ा की मौत पुलिस हिरासत में हो गई है। 


एसटीएफ ने इस कार्रवाई में कोड़ा के साथ दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था। कोड़ा के पास से एके 47, एक इंसास, एक राइफल, हैंड ग्रेनेड और भारी मात्रा में गोली भी बरामद की गई थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद से ही कोड़ा के पेट और सीने में दर्द की शिकायत थी। इलाज के लिए उसे जमुई अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। 


सिद्धू कोड़ा को एसटीएफ ने दुमका के जंगल से उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वह बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने की योजना अपने अन्य साथियों के साथ बना रहा था। कोड़ा के ऊपर बिहार सरकार की तरफ से 10 लाख का इनाम रखा गया था। बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में कई बड़ी नक्सली वारदातों को कोड़ा ने अंजाम दिया। सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट हरि कांत झा की हत्या समेत तीन दर्जन अपराधिक मामलों में कोड़ा सीधे शामिल था।

टैग्स