ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार : पिस्टल और शराब के साथ बर्थडे पार्टी करते दिखे 3 कुख्यात, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

JAMUI : सोशल मीडिया पर इन दिनों शराब और पिस्तौल के साथ बर्थडे पार्टी मनाते कुछ लोगों की तस्वीर वायरल हो रही है. फोटो में साफ़ तौर पर तीन युवक खुलेआम शराब और पिस्तौल के साथ केक काटते

बिहार : पिस्टल और शराब के साथ बर्थडे पार्टी करते दिखे 3 कुख्यात, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
First Bihar
2 मिनट

JAMUI : सोशल मीडिया पर इन दिनों शराब और पिस्तौल के साथ बर्थडे पार्टी मनाते कुछ लोगों की तस्वीर वायरल हो रही है. फोटो में साफ़ तौर पर तीन युवक खुलेआम शराब और पिस्तौल के साथ केक काटते दिख रहे हैं. मामला बिहार के जमुई जिले का बताया जा रहा है. सूचना पुलिस को दी गई लेकिन अबतक एक भी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. 


वायरल फोटो में भजौर निवासी आशु सिंह, मिल्की निवासी रॉकी सिंह और ऑक्सफोर्ड निवासी सोनु सिंह नजर आ रहे हैं. जिनपर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले भी दर्ज हुए थे. कई बार ये लोग जेल का भी सफर कर चुके हैं. यह वायरल फोटो 5 जून भजौर गांव की बताई जा रही है जहां आशु सिंह के जन्मदिन पर सभी साथी इकट्ठे हुए थे और शराब की पार्टी भी चली थी इसी दौरान तीन पिस्टल और बियर केन के साथ फोटो वायरल हुआ था. 


हालांकि इससे पूर्व 5 जून को ही सिरचंद नवादा स्थिति रमन सिन्हा के घर के समीप आशु सिंह और उनके साथियों द्वारा एक मामले में गोलीबारी भी की गई थी लेकिन फिर मामले को रफा दफा कर लिया गया था. इसके अलावा इन तीनों के खिलाफ लूटपाट और ह्त्या जैसे मामलों का भी हिस्सा रह चुके हैं. 


फोटो वायरल होते ही जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. फोटो कुछ दिन पुराना है. तीनों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. वहीं, जमुई थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पिस्टल और शराब के साथ वायरल फोटो में रॉकी सिंह,आशु सिंह और सोनू सिंह का नाम आ रहा है. वायरल फोटो की सत्यता की जांच की जा रही है. अनुसंधान में सही पाए जाने पर गिरफ्तारी की जाएगी.