ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिना मतलब गाली बकने का कारण पूछने पर पान दुकानदार ने घोंप दिया पेट में कैंची, तीनों भाईयों को जमकर पीटा

JAMUI: जमुई के झाझा में एक पान दुकानदार ने मामूली विवाद में एक युवक के पेट में कैंची घोप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने के लिए दौड़े भाईयों की भी जमकर पिटाई क

बिना मतलब गाली बकने का कारण पूछने पर पान दुकानदार ने घोंप दिया पेट में कैंची, तीनों भाईयों को जमकर पीटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI:  जमुई के झाझा में एक पान दुकानदार ने मामूली विवाद में एक युवक के पेट में कैंची घोप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने के लिए दौड़े भाईयों की भी जमकर पिटाई कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। पीड़ित परिवार ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी और कार्रवाई की मांग की। 


घायल युवक को इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल में भर्ती  कराया गया है। मामला झाझा थानाक्षेत्र के खलासी मुहल्ला का है जहां घायल युवक मोहम्मद समीर  खलासी मुहल्ला के रेलवे क्वार्टर में रहता है। घायल युवक ने बताया की बुधवार की देर शाम  खलासी मुहल्ला बाजार वह घर का सामान लाने के लिये गया हुआ था। तभी विजय कुमार के नाम का पान दुकानदार अचानक गाली गलौज करने लगा। युवक ने गाली-गलौज नहीं करने की बात कह घर चला गया। 


बीते शाम हुए विवाद को लेकर जब अगले दिन गुरूवार की दोपहर युवक पान की दुकान पर जाकर विजय से पूछा कि कल वह गाली क्यों दे रहा था। इतना पूछते ही वह आगबबूला हो गया और पान दुकानदार विजय और उसका भाई मारपीट करने लगा। इस दौरान विजय ने दुकान में रखे कैंची को लेकर आया और उसकी पेट में घोंप दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। 


घटना की जानकारी मिलते ही युवक का दोनों भाई मो.हसनेन और छोटा भाई मो.तनवीर मौके पर पहुंचा तो उसकी भी जमकर पिटाई कर दी गयी। जिससे दोनों भाई भी घायल हो गये। फिलहाल तीनों भाईयों का इलाज झाझा अस्पताल में चल रहा है। युवक की स्थिति अब खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता