ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

नक्सलियों ने गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर लगाया धमकी भरा पोस्टर, दहशत में लोग

JAMUI: गिद्धौर रेलवे स्टेशन परिसर में नक्सलियों ने धमकीभरा पोस्टर चिपकाया है। पोस्टर पर लिखे शब्दों को पढ़कर लोग भी काफी दहशत में है। नक्सलियों के इस पोस्टर की खबर आग की तरह फ

नक्सलियों ने गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर लगाया धमकी भरा पोस्टर, दहशत में लोग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: गिद्धौर रेलवे स्टेशन परिसर में नक्सलियों ने धमकीभरा पोस्टर चिपकाया है। पोस्टर पर लिखे शब्दों को पढ़कर लोग भी काफी दहशत में है। नक्सलियों के इस पोस्टर की खबर आग की तरह फैल गयी है। इस पोस्टर में सबसे नीचे लाल सलाम लिखा गया है। नक्सलियों ने आरपीएफ के ठेकेदारों को सीधे तौर पर धमकी दी है। पोस्टर में लिखा है कि अब गोली खाने को तैयार रहो झाझा जैसा हाल करेंगे। 


नक्सलियों के इस पोस्टर से गिद्धौर रेलवे स्टेशन परिसर में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। इसमें शराब का भी जिक्र किया गया है। शराब की बिक्री को लेकर नक्सलियों ने पोस्टर में लिखा है। आरपीएफ के ठेकेदारों को धमकी देते हुए नक्सलियों ने यह लिखा है कि ये पांच से छह लड़कों का ग्रुप बनाए हुए हैं। 


जिसके जरिए ये शराब बेचवाने का काम करते हैं और शराब तस्करों से पैसे की उगाही करते हैं। उनके द्वारा स्टेशन पर ही शराब उतारी जाती है। नक्सलियों ने यह सवाल किया कि शराब बेचने का अधिकार क्या गरीब लोगों को नहीं है। धमकीभरे शब्दों में नक्सलियों ने ठेकेदारों को धमकी दी है कि वे यहां से भाग जाए नहीं तो अंजाम बुरा होगा। गोली चलेगी और हाल झाझा स्टेशन जैसा ही होगा। गोली खाने के लिए रहो तैयार। लाल सलाम