ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

नशे में धुत बेटे ने कर दिया पिट-पीटकर कर मां की हत्या, पिता और भाई को भी नहीं बख्शा

JAMUI : बिहार के जमुई से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने ही मां की पिट - पिटकर हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली यह घटना पूर्वी गुगुलडीह पंचायत

नशे में धुत बेटे ने कर दिया पिट-पीटकर कर मां की हत्या, पिता और भाई को भी नहीं बख्शा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI :  बिहार के जमुई से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक बेटे ने अपने ही मां की पिट - पिटकर हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली यह घटना पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के केवाल मुसहरी की है। इतने में भी उसका मन नहीं भरा, वह पिता की जान लेने पर आतुर हो गया। इस दौरान उसका छोटा भाई बीच बचाव में आया तो युवक ने उसे भी पीटकर जख्मी कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


दरअसल, बिहार के जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र में नशे में धूत एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। बेटे का नाम काशी मांझी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, बेटे ने मां की हत्या के दौरान बीच-बचाव करने आए पिता और भाई को भी नहीं बख्शा, इन दोनों के साथ भी मारपीट किया। इस घटना के बाद काशी मांझी फरार बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक,  पूर्वी गुगुलठीह पंचायत के महादलित टोला के रहने वाले काशी मांझी का बच्चों को लेकर मां से किसी बात पर विवाद चल रहा था। आए दिन वो अपनी मां झगड़ता था। इसके बाद वह  नशे में धुत आरोपी ने अपनी की विवाद में बुरी तरह पिटाई कर दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत गई। इस दौरान बीच-बचाव के लिए आए पिता और छोटे भाई पर भी हमला किया, जिसमें भाई का हाथ टूट गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक धरमी देवा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


इधर, इस मामले में गिद्धौर थानाध्यक्ष कांत प्रसाद का कहना है कि मामले की छानबीन जारी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पुत्र की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है। गांव में घटी इस घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया है।