ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

शराब पीकर पत्नी से मिलने जा रहा था ससुराल, नशे की हालत में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, शराबी ने घंटों किया हंगामा, कहने लगा- ‘जीने के लिए पीना जरूरी है’

JAMUI: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गोड़ा मढैया गांव के पास स्थित एक खेत में नशे की हालत में युवक को पड़ा देख कुछ स्थानीय किसानों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 की पुलिस

शराब पीकर पत्नी से मिलने जा रहा था ससुराल, नशे की हालत में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, शराबी ने घंटों किया हंगामा, कहने लगा- ‘जीने के लिए पीना जरूरी है’
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के गोड़ा मढैया गांव के पास स्थित एक खेत में नशे की हालत में युवक को पड़ा देख कुछ स्थानीय किसानों और ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 की पुलिस को दी। वही मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने नशे के हालत में कीचड़ से लथपथ खेत में गिरे युवक को उठाकर इलाज के लिए लक्ष्मीपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।


 नशेड़ी की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के करणपुर गांव निवासी नारायण गोता का 32 वर्षीय पुत्र परशुराम गोता के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक नशे की हालत में अपनी पत्नी व बच्चे से मिलने के लिए करनपुर गांव से गौरा मढैया गांव पहुंचा था लेकिन रास्ते में ही नशा का सेवन कर लिया और खेत में गिर गया जिसे पुलिस ने उसकी हालत बिगड़ने पर पुलिस के द्वारा उसे सदर अस्पताल जमुई लाया गया। पुलिस जब उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। तो नशे की हालत में युवक सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा करने लगा। 


जब स्वास्थ्य कर्मियों ने नशेड़ी को इमरजेंसी वार्ड स्थित बेड पर बैठने को कहा तो वह नशे की हालत में हंगामा करने लगा। वही नशे में युवक कहता रहा कि ‘जीने के लिए पीना जरूर’ है। इतना ही नहीं बल्कि घंटों नशे की हालत में युवक ने अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में हंगामा किया। जिससे वहां मौजूद काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मी व मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि इस पर वहां मौजूद कर्मी लगातार उसे हंगामा करने से रोकते रहे लेकिन वह नशे की हालत में हंगामा करता रहा बाद में उसे वार्ड बॉय की मदद से इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया ।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता