ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Jamui Crime News: नये साल के जश्न के लिए झारखंड से मंगवाई गयी शराब, SUV कार से बड़ी खेप बरामद, 5 तस्कर भी गिरफ्तार

JAMUI: शराब तस्करों के खिलाफ जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोनो थाना प्रभारी दीनानाथ सिंह को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि एक लाल रंग की गाड़ी से शराब की बड़ी खेप सोनो थाना

Jamui Crime News:  नये साल के जश्न के लिए झारखंड से मंगवाई गयी शराब, SUV कार से बड़ी खेप बरामद, 5 तस्कर भी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: शराब तस्करों के खिलाफ जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोनो थाना प्रभारी दीनानाथ सिंह को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि एक लाल रंग की गाड़ी से शराब की बड़ी खेप सोनो थाना क्षेत्र से गुजरने वाली है। 


सूचना मिलने के बाद त्वरीत कार्रवाई करते हुए झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने एक विशेष टीम का गठन किया और सोनो थाना क्षेत्र के लोहा मोड़, जोकटिया मोड के पास वाहन जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद ही पंचपहड़ी को ओर से आ रही एक लाल और सफेद रंग की एसयूवी और दो मोटरसाइकिल सवार को जांच के लिए रोका गया। 


जांचोपरांत दोनों वाहनों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया गया। शराब की बड़ी खेप झारखंड से लखीसराय ले जाई जा रही थी। मौके से पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान मुकेश कुमार, बिट्टू कुमार, पीयूष कुमार, मिथिलेश कुमार और ड्राइवर अनोज तिवारी के रूप में हुई है। सभी गिरफ्तार तस्करों को मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा गया। 


नए साल के जश्न के लिए शराब झारखंड से मंगवाई गयी थी। फर्स्ट जनवरी को लेकर शराब बिहार में कई राज्यों से मंगवाया जा रहा है इस बात की जानकारी पुलिस को भी है। यही कारण है कि पुलिस इलाके में वाहन जांच अभियान चला रही है। पुलिस की कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता