ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

JDU विधायक के साले को अपराधियों ने मारी गोली, पूर्व मंत्री हैं दामोदर रावत

JAMUI : बड़ी खबर जमुई जिले से सामने आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने झाझा के विधायक और पूर्व मंत्री दामोदर रावत के साले को गोली मार दी है। जदयू विधायक दामोदर रावत के साले सुधीर कुम

JDU विधायक के साले को अपराधियों ने मारी गोली, पूर्व मंत्री हैं दामोदर रावत
Editor
2 मिनट

JAMUI : बड़ी खबर जमुई जिले से सामने आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने झाझा के विधायक और पूर्व मंत्री दामोदर रावत के साले को गोली मार दी है। जदयू विधायक दामोदर रावत के साले सुधीर कुमार उर्फ मंटू को अपराधियों ने दो गोली मारी है। दोनों गोलियां मंटू के सीने में लगी है। राहत की बात यह है कि विधायक के साले की जान बच गई है। घटना आज शाम तकरीबन 7 बजे की बताई जा रही है।


दामोदर रावत के साले सुधीर को उस वक़्त गोली मारी गयी जब आज घर के पास ही शीतला मंदिर से लौट रहे थे। घर के कुछ ही फासले पर बाइक पर सवार तीन युवकों ने उन्हें रोका और कुछ बात होने लगी। इसी दौरान बात बहस होने लगी और तीनो युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी।


इसी दौरान एक युवक ने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी। खबर के अनुसार चार गोलियां चलाई गई जिसमें दो गोलियां सुधीर को लगी। गोली की आवाज से स्थानीय लोग घटनास्थल की तरफ भागे। लोगों को आता देख अपराधी फरार हो गए। स्थानीय लोगो के सहयोग से तत्काल घायल सुधीर को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज किया। गोलियां शरीर से बाहर निकल चुकी थीं। लेकिन बेहतर इलाज के लिए सुधीर को पटना रेफर कर दिया गया। बता दें कि घायल सुधीर के पिता गणेश रावत जमूई जिला न्यायालय में लोक अभियोजक हैं। घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

टैग्स