ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

जमुई से अगवा लड़की एक महीने बाद गोपालगंज से बरामद, अपहर्ताओं ने नाबालिग को आर्केस्ट्रा वाले को बेचा

JAMUI: जमुई से अगवा नाबालिग बच्ची को पुलिस ने एक महीने बाद गोपालगंज से बरामद किया है। लड़की लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित कर्रा गांव की रहने वाली है। लक्ष्मीपुर थानाध्यक

जमुई से अगवा लड़की एक महीने बाद गोपालगंज से बरामद, अपहर्ताओं ने नाबालिग को आर्केस्ट्रा वाले को बेचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई से अगवा नाबालिग बच्ची को पुलिस ने एक महीने बाद गोपालगंज से बरामद किया है। लड़की लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित कर्रा गांव की रहने वाली है। लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष राजवर्धन के नेतृत्व में बनी टीम ने गोपालगंज से नाबालिग लड़की को बरामद किया है। लड़की गोपालगंज में एक ऑर्केस्ट्रा में नर्तकी के रूप में काम कर रही थी। 


पुलिस ने मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के बद्धमान जिले के आसनसोल थाना क्षेत्र के मुर्गाशाल निवासी सुरेश बासकोर के पुत्र अरुण बासकोर के रूप में हुई। थानाध्यक्ष राजवर्धन कुमार ने नाबालिग की बरामदगी और युवक के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। घटना के संबंध मे बताया जाता है कि एक महीने पहले कर्रा गांव से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था। 


इस मामले में पहले तो युवती के परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन जब वो कहीं नहीं मिली तब परिजनों ने स्थानीय लक्ष्मीपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात लोगों द्वारा अपहरण किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद से ही पुलिस युवती की बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी। 


युवती की बरामदगी के बाद पुलिस अभी कुछ बताने से परहेज कर रही है लेकिन मिली जानकारी के अनुसार मामला मानव तस्करी से जुड़ा है। सूत्र बताते हैं कि युवती का अपहरण कर उसे एक आर्केस्ट्रा टीम के संचालक के पास बेच दिया गया था। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता