ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

जमुई में यातायात नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां: एक बाइक पर 5 लोग सवार, हादसे को दे रहे दावत

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में यातायात नियमों की खुल्लेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। एक बाइक पर ट्रिपल लोडिंग मना लेकिन यहां एक बाइक पर 5 लोग सवार होकर घुमते नजर आते हैं। इन्हें

जमुई में यातायात नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां: एक बाइक पर 5 लोग सवार, हादसे को दे रहे दावत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में यातायात नियमों की खुल्लेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। एक बाइक पर ट्रिपल लोडिंग मना लेकिन यहां एक बाइक पर 5 लोग सवार होकर घुमते नजर आते हैं। इन्हें देखकर लोग भी हैरान हो गये। सबसे बड़ी बात यह है कि किसी भी युवक ने हेलमेट तक नहीं लगा रखा है। पांचों युवक अपनी जान को जोखिम में डालकर ऐसा करते दिखे। इस दौरान किसी ने इन युवकों का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


पांचों युवकों से जब पूछा गया कि क्यों जान जोखिम में डाल रहे हैं तो युवकों का कहना था कि अस्पताल से अपने एक रिश्तेदार को देखकर घर जा रहे हैं। जल्दी जाना था इसलिए एक ही बाइक पर 5 लोग सवार हो गए। सभी युवक सतगामा इलाके के रहने वाले है। इस संबंध में जमुई यातायात पुलिस प्रभारी सदाशिव कुमार ने बताया कि पांच युवकों के द्वारा एक ही बाईक पर सवार होकर सफर करने का वीडियो संज्ञान में आया है।


 गाड़ी नंबर की पहचान कर ली गई है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस प्रभारी ने बताया कि सभी ट्रैफिक पुलिस के जवान को यह कहा गया है कि यदि इस तरह का वीडियो सामने आए तो सबसे पहले डायरी में गाड़ी का नंबर नोट करे। गाड़ी की पहचान होने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। जमुई मलयपुर स्टेशन रोड से गुजरते एक बाइक पर 5 युवकों को देखा गया था जब कुछ लोग वीडियो बना रहे थे तो सभी युवक अपना चेहरा छिपाते नजर आ रहे थे। 

जमुई में यातायात नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां: एक बाइक पर 5 लोग सवार, हादसे को दे रहे दावत

जमुई में यातायात नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां: एक बाइक पर 5 लोग सवार, हादसे को दे रहे दावत

जमुई में यातायात नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां: एक बाइक पर 5 लोग सवार, हादसे को दे रहे दावत

जमुई में यातायात नियमों की उड़ाई जा रहीं धज्जियां: एक बाइक पर 5 लोग सवार, हादसे को दे रहे दावत

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता